मई 30, 2026 1:42 अपराह्न

printer

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है।गया में तीन, औरंगाबाद में दो लोगों की मौत हुई है जबकि सारण और खगड़िया जिलों से एक-एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मरने वाले लोगों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया है और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।