जून 3, 2026 9:27 अपराह्न

printer

असम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन के ‘ग्रंथ कुटीर’ में संरक्षित पांडुलिपियों के संग्रह का अवलोकन किया

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के ‘ग्रंथ कुटीर’ में संरक्षित पांडुलिपियों के संग्रह का अवलोकन किया।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ‘ग्रंथ कुटीर’ भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को दर्शाता है। यहां भारत की 11 शास्त्रीय भाषाओं में उपलब्ध पांडुलिपियों और पुस्तकों का समृद्ध संग्रह है।