सितम्बर 11, 2026 1:01 अपराह्न

printer

असम उपचुनाव: भाजपा ने नागांव लोकसभा सीट से देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया

भारतीय जनता पार्टी ने आज असम की नागांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। केंद्रीय चुनाव समिति ने उनकी उम्मीदवारी को स्‍वीकृति दी। लोकसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना पिछले हफ़्ते जारी की गई थी। उम्मीदवार, 16 तारीख़ तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मतदान 6 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी।