जून 5, 2026 10:01 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर रेलवे के तिलक ब्रिज से शकूरबस्ती रेल सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर रेलवे के तिलक ब्रिज से शकूरबस्ती रेल सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। उत्तर रेलवे के अनुसार उन्होंने उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और प्रगति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
 
निरीक्षण के दौरान श्री वैष्णव ने शकूरबस्ती डिपो में कार्यरत  कर्मचारियों, मेंटेनेंस स्टाफ और अन्य रेलकर्मियों से संवाद भी किया। रेल मंत्री ने कर्मचारियों के अनुभवों को सुना, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके दैनिक कार्य में आने वाली व्यावहारिक परेशानियों व समस्याओं को गहराई से जाना।
 
उत्तर रेलवे ने बताया कि श्री वैष्णव ने मौके पर मौजूद वरिष्ठ रेल अधिकारियों को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से गौर करने तथा उनके त्वरित और समयबद्ध निवारण के लिए कड़े प्रशासनिक आदेश जारी किए।