जुलाई 4, 2026 9:32 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक ने ड्री महोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक ने कृषि उत्‍सव ड्री महोत्सव के अवसर पर राज्य की जनता, विशेषकर अपातानी समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पवित्र त्योहार हर घर और समुदाय में भरपूर फसल, शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सुख लेकर आए। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा, दानयी-पीलो सभी को ज्ञान, सद्भाव और समृद्धि प्रदान करें, और ड्री की भावना सभी लोगों के बीच एकता, करुणा और कल्याण के बंधन को मजबूत करे।