अगस्त 1, 2026 9:30 अपराह्न | government employees

printer

अरुणाचल प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से ई-भविष्य पेंशन स्वीकृति एवं ट्रैकिंग प्रणाली शुरू की

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से ई-भविष्य पेंशन स्वीकृति एवं ट्रैकिंग प्रणाली शुरू की है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू के डिजिटल शासन के दृष्टिकोण के अनुरूप शुरू की गई इस पहल के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र -एन आई सी ने 25 पायलट विभागों के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। लेखा एवं पेंशन विभाग के लिए विकसित यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पूरी पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाता है। इससे कागजी काम कम होगा, देरी और त्रुटियों में कमी आएगी तथा पेंशन मामलों की वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी।