जुलाई 4, 2026 7:59 अपराह्न

printer

नोएडा के राष्ट्रीय महिला कौशल प्रशिक्षण संस्थान में 2026-27 सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित

नोएडा स्थित राष्ट्रीय महिला कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एन.एस.टी.आई.) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने बताया है कि इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड, उपलब्ध ट्रेड और अन्य प्रवेश दिशा-निर्देशों की जानकारी संस्थान के प्रवेश पोर्टल nstiwnoida.dgtmsde.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी, 5जी नेटवर्क, फैशन डिजाइन, कंप्यूटर अनुप्रयोग और कॉस्मेटोलॉजी सहित कई पारंपरिक और उभरते क्षेत्रों में उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करता है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 जुलाई है। मंत्रालय ने कहा कि ये कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के अनुरूप हैं, जिससे प्रशिक्षुओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और रोजगार के विभिन्‍न अवसरों तक पहुंचने में मदद मिलती है।