मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के हित में शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के चारों महानगरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में ऐसे फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।
पन्ना जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपनी गौरवशाली संस्कृति और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ विश्व कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पन्ना मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे नीट अभ्यर्थियों को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा।