जून 6, 2026 10:10 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने डॉ. बी.आर. आम्‍बेडकर की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज आंध्र प्रदेश के कनिगिरी में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. आम्‍बेडकर की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। एक जनसभा में श्री पासवान ने कहा कि नेता पीढ़ियों से डॉ० आम्‍बेडकर के आदर्शों से प्रेरित रहे हैं और इनमें उनके पिता राम विलास पासवान भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि देश को संवैधानिक मूल्यों के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति करनी चाहिए और डॉ० आम्‍बेडकर की शिक्षाओं का केवल उल्लेख ही नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें व्यवहार में भी लाया जाना चाहिए।

इससे पहले, आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सांसदों सहित कई नेताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।