मई 24, 2026 6:41 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए मंत्री बी. श्रीनिवासा वर्मा

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री बी. श्रीनिवासा वर्मा ने आज आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कंकीपाडु मंडल के पुनादीपाडु गांव में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लिया। यह अभियान भाजपा के राष्ट्रव्यापी प्रशिक्षण और प्रबोधन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया जाता है।

इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की क्षमताओं को विकसित करना है ताकि वे बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर के नेता बन सके।

श्री वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय विकास की भावना भाजपा की मुख्य ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को भी कहा। कार्यक्रम में जिला नेता, निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र के प्रतिनिधि शामिल हुए।