जुलाई 9, 2026 7:12 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश: तंबाकू कंपनियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तंबाकू की खरीद प्रक्रिया तत्‍काल शुरू करने का निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किसानों के हितों की रक्षा और उनका विश्वास बहाल करने के लिए तंबाकू कंपनियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तंबाकू की खरीद प्रक्रिया तत्‍काल शुरू करने का निर्देश दिया है।

अमरावती स्थित सचिवालय में अधिकारियों और व्यापारियों के साथ तंबाकू खरीद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तंबाकू की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम से कम नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने कंपनियों से नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। तंबाकू बोर्ड के कामकाज पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्‍यमंत्री ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक में सामान्य खरीद के बावजूद आंध्र प्रदेश में धीमी खरीद पर सवाल उठाया।

श्री नायडू ने 28 कंपनियों की खरीद प्रतिबद्धताओं की समीक्षा की और चेतावनी दी कि खरीद के आदेशों का पालन न करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।