आंध्र प्रदेश में अमरावती स्थित सचिवालय कार्यालय आज से कर्मचारियों के लिए तीन दिन के विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर का आयोजन करेगा। इसका उद्घाटन मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक यादव करेंगे। इस शिविर में मतदाताओं के ऑनलाइन जनगणना प्रपत्र जमा करने, नए मतदाताओं के नामांकन, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और अन्य मतदाता विवरणों में सुधार किये जायेंगे। कर्मचारियों को मतदाता विवरण, नई तस्वीर, ईपीआईसी कार्ड, आधार कार्ड और आवासीय प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
News On AIR | जुलाई 6, 2026 8:55 पूर्वाह्न
आंध्र प्रदेश: अमरावती स्थित सचिवालय कार्यालय कर्मचारियों के लिए तीन दिन के विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर का आयोजन करेगा