मई 24, 2026 8:12 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश: इबोला के संभावित खतरे के मद्देनजर सरकार ने सतर्कता बढ़ाई

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने कहा है कि सरकार ने कांगो, यूगांडा और दक्षिण सुडान समेत अफ्रीकी देशों में इबोला विषाणु के मामले बढ़ने के मद्देनजर राज्य सरकार ने सतर्कता के कदम उठाने शुरू कर दिए है।

स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान में कहा कि सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के परामर्श और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरुप पूरी तैयारी कर ली है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विशाखापट्टनम, तिरुपति और विजयवाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विशेष निगरानी शुरू की गई है।

इन हवाई अड्डों पर प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की चिकित्सा जांच की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि इबोला प्रभावित लक्षण पाए जाने पर व्यक्ति को क्वारंटाइन कर दिया जाएगा और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की चिकित्सा जांच की जाएगी।