जुलाई 16, 2026 2:22 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री टीजी भरत ने नई दिल्ली में फिक्की ‘फूडवर्ल्ड इंडिया 2026’ को संबोधित किया

आंध्र प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री टीजी भरत ने कहा है कि खाद्य उद्योग अब केवल खाद्य उत्पादन तक ही सीमित नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यह अब प्रौद्योगिकी नवाचार स्थिरता और किसानों, उपभोक्ताओं तथा व्यवसायों के लिए मूल्य सृजन से संचालित हो रहा है। आज नई दिल्ली में फिक्की ‘फूडवर्ल्ड इंडिया 2026’ के 17वें संस्करण को संबोधित करते हुए श्री भरत ने कहा कि जो देश अपनी खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करेंगे, वे अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे।

सभा को संबोधित करते हुए, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा मानकों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।