आंध्र प्रदेश में आज पोलावरम जिले के पास गोदावरी नदी में डूबने से पांच मछुआरों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय बचाव दल और ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया।