जुलाई 23, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पंचदरला पहाड़ी पर बजरी खनन में कथित पर्यावरण उल्लंघनों की जांच के आदेश दिए

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वन तथा पर्यावरण मंत्री पवन कल्याण ने अनाकापल्ली जिले के पंचदरला पहाड़ी पर बजरी खनन में कथित पर्यावरण उल्लंघनों की जांच के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर और आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विस्तृत जांच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उल्लंघन पाए जाने पर खनन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
जल गुणवत्ता में परिवर्तन की रिपोर्ट के बाद, श्री पवन कल्याण ने पंचदरला में प्राकृतिक जल स्रोतों का अध्ययन करने के लिए राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों की रक्षा करने और वैज्ञानिक मूल्यांकन के माध्यम से उनके प्रवाह को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
 
श्री उमा धर्मलिंगेश्वर स्वामी मंदिर पर खनन के प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए, श्री कल्यान ने पुरातत्व और बंदोबस्ती विभागों को संरक्षण उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व और खनन विभागों को पंचदरला पहाड़ी क्षेत्र को खनन निषेध क्षेत्र घोषित करने का निर्देश दिया और खनन कंपनी की पर्यावरण, स्थापना और परिचालन संबंधी स्वीकृतियों को तत्काल रद्द करने का आदेश दिया।