आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज नंदीयाल जिले के बानागनपल्ले गांव का दौरा करेंगे। वे राज्य सरकार के मी भूमि-मी हक्कू कार्यक्रम में भाग लेंगे और किसानों को नई पट्टादार पासबुक वितरित करेंगे।
इस दौरान, श्री नायडू एक जनसभा को संबोधित करेंगे और बानागनपल्ले तहसीलदार कार्यालय का दौरा करेंगे। वे बेथमचेरला मंडल के गुटुपल्ले गांव के किसानों की भूमि को प्रतिबंधित सूची से हटाने की प्रक्रिया का निरीक्षण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री बानागनपल्ले निर्वाचन क्षेत्र के 23 किसानों की 101 एकड़ भूमि को बिंदीदार भूमि श्रेणी से हटाने के आदेश जारी करेंगे।
मी भूमि-मी हक्कू कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार इस महीने के अंत तक 6 हजार 8 सौ से अधिक गांवों में पट्टादार पासबुक वितरित कर रही है।