जून 10, 2026 9:51 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय सरकार जनरल पूल कार्यालय आवासीय परियोजना को महत्वपूर्ण कदम बताया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में केंद्रीय सरकार जनरल पूल कार्यालय आवासीय परियोजना को राज्य की राजधानी के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। श्री नायडू ने कहा कि इस निर्णय से आंध्र प्रदेश में केंद्रीय सरकार के कार्यालयों की संख्‍या  बढेगी और विभागों के बीच समन्वय में सुधार होगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना से अमरावती में कई केंद्रीय सरकारी कार्यालय खुलेंगे। इससे प्रशासन कुशल होगा और नागरिकों एक ही स्‍थान पर सभी सुविधाएं उपलब्‍ध हो पायेंगी। उन्होंने कहा कि इससे सार्वजनिक सेवाओं और सरकारी कामकाज में सुगमता आएगी।