आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को योगान्ध्र का भव्य आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य योग आयोजनों में ग्राम स्तर तक एक करोड़ लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
राज्य में 7 जून से 14 दिन तक योगान्ध्र अभियान चलाया जाएगा। योग दिवस पर 21 जून को अमरावती में 25 हजार प्रतिभागियों के साथ राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।