अक्टूबर 22, 2026 1:25 अपराह्न

printer

कुवैत के ध्‍वज वाले एक तेल उत्‍पाद टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेपास्‍त्र से हमला किया गया: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

जापान एशियाई पैरा खेलों में, भारत के पैरा तीरंदाज शीतल देवी और तोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में इंडोनेशिया की टीम को 151-148 से हराया।

इससे पहले, सुवर्णा राज ने महिलाओं के एफ-54 डिस्कस थ्रो स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पैरा-तीरंदाजी में, स्वाति चौधरी ने महिलाओं की डब्‍ल्‍यू-1 श्रेणी में रजत पदक हासिल किया।

पैरा टेबल टेनिस में, भाविना पटेल और शुभम वाधवा ने मिक्स्ड डबल्स में पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने जापान के किमी बेशो और मासानोरी उनो को सीधे सेटों में हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की जोड़ी से होगा।

पैरा-बैडमिंटन में भी भारत ने कई कांस्य पदक जीते। मनीषा रामदास और प्रमोद भगत को मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के लीनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रमदानी से हार मिली। संजना कुमारी ने महिलाओं के सिंगल्स एसएल-3 में कांस्य पदक जीता, जबकि सुहास यथिराज और अभिजीत सखुजा ने पुरुषों के सिंगल्स एसएल-4 में कांस्य पदक हासिल किया। कृष्णा नागर और नित्या श्री ने भी मिक्स्ड डबल्स एसएच-6 में कांस्य पदक जीता।