राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की बैठक आज नई दिल्ली में चल रही है। यह बैठक एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेता भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। एनडीए की बैठक में 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता भी उपस्थित हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जनता दल यूनाइटेड के नेता संजय झा, शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे, एलजेपी (आर) नेता चिराग पासवान, एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार, जेएसपी नेता पवन कल्याण, एचएएम नेता जीतनराम मांझी, जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी और आरएलडी नेता जयंत चौधरी सहित अन्य नेता भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय विकास कार्यक्रमों, अवसंरचना कार्यक्रमों और 2047 तक देश को विकसित देश में बदलने के मोदी सरकार के दृष्टिकोण की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।