मई 29, 2026 10:35 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: डलास शहर में अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत

संयुक्त राज्य अमरीका के डलास शहर में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। डलास फायर-रेस्क्यू के प्रवक्ता जेसन इवांस ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोग लापता हैं या इमारत में कितने लोग रहते थे। यह विस्फोट डलास के ओक क्लिफ इलाके में स्थित दो मंजिला आवासीय भवन में हुआ, जिससे पूरी इमारत में भारी नुकसान हुआ है।