जम्मू- कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा बल तीन जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा से पहले गहन गश्ती और तलाशी अभियान चला रहे हैं। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि पुलिस ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर अर्निया सीमा क्षेत्र, रथाना, सलेहर, चक जगतू और अन्य क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चौकसी मजबूत की जा रही है।
News On AIR | जून 27, 2026 7:58 पूर्वाह्न
तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज