मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तरपूर्वी भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश और अगले चार से पांच दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 जुलाई तक सामान्य बारिश की संभावना है। उत्तरी-दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल और तेलंगाना में भी 18 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर सामान्य बारिश का अनुमान लगाया गया है।
News On AIR | जुलाई 13, 2026 6:10 पूर्वाह्न
उत्तरपूर्वी भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में तेज बारिश का अलर्ट