जुलाई 28, 2026 2:20 अपराह्न

printer

एयर इंडिया ने अमृतसर एयरपोर्ट पर ईज़ी कनेक्ट’ हब-एंड-स्पोक मॉडल शुरू किया है, जो यात्रियों को दिल्ली के लगभग 20 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जुड़ सकेंगे

पंजाब में अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया के ‘ईज़ी कनेक्ट’ हब-एंड-स्पोक मॉडल का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही पंजाब उत्तरी अमरीका, ब्रिटेन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया सहित 27 वैश्विक गंतव्यों से जुड़ गया है।

नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने इस मॉ़डल का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, क्योंकि इससे राज्य से अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों तक यात्रा आसान हो जाएगी।

इस शुरूआत के साथ अमृतसर से प्रतिदिन दो ‘ईज़ी कनेक्ट’ उड़ानें शुरू हो गई हैं। सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रस्थान-पूर्व और पारगमन संबंधी कुछ प्रक्रियाओं को पूरा करना आवश्यक है, जिसमें भारतीय नागरिकों के लिए अनिवार्य डिजीयात्रा पंजीकरण शामिल है।

एयर इंडिया की ईज़ी कनेक्ट उड़ानों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, संपर्क केंद्र और ट्रैवल एजेंटों सहित सभी माध्यमों से उपलब्ध है।