एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (ए.आई.आई.बी) की अध्यक्ष ज़ू जियायी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी यह यात्रा सतत विकास को बढ़ावा देने और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए अवसरों का विस्तार करने की दिशा में साझेदारियों को मजबूत करेगी।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 10:19 पूर्वाह्न
एआईआईबी की अध्यक्ष ज़ू जियायी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचीं