जून 24, 2026 10:19 अपराह्न | Bhuj RTO

printer

गुजरात के भुज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में एआई आधारित स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का उद्घाटन

गुजरात के भुज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आज एआई आधारित स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही कच्छ जिले के दोनों आरटीओ ट्रैक पूरी तरह एआई संचालित और मानव हस्तक्षेप से मुक्त हो गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत ड्राइविंग टेस्ट से पहले वाहन का पंजीकरण, प्रशिक्षण वीडियो देखना, फोटो स्कैनिंग और आरएफआईडी सेंसर लगाना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष बनेगी।