मई 31, 2026 2:24 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से ‘खेत बचाओ’ अभियान का शुभारंभ करेंगे

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उर्वरकों का संतुलित और विवेकपूर्ण उपयोग, मौसम संबंधी चुनौतियों को देखते हुए किसानों को समय पर सलाह देना, पंचायत स्तर पर सक्रिय भागीदारी और योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचाना है।

अभियान के शुभारंभ से पहले, श्री चौहान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस अभियान में उनकी भागीदारी के लिए बात की है। श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों और अन्य जन-प्रतिनिधियों से भी इस पहल में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों, आईसीएआर संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों के साथ वर्चुअल रूप से संवाद किया और जन भागीदारी के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।