जुलाई 27, 2026 7:32 अपराह्न | Bihar Museum

printer

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच सहयोग के लिए समझौता

नई दिल्ली की राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय और पटना के बिहार संग्रहालय ने प्रदर्शनियों, विद्वानों की चर्चाओं, अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी बातचीत को बढ़ावा देने और संस्थागत सहयोग को मज़बूत करने की दिशा में एक संयुक्‍त पहल है। इससे भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएगी।