राजधानी दिल्ली में आज दिन के समय तेज धूप रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।