जून 12, 2026 5:16 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 16 और 17 जून को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने कहा है कि नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 16 और 17 जून को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मीडिया को बताया कि विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य सदन की कार्यवाही और प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण ले सकेंगे।
 
श्री प्रभाकर ने कहा कि 16 जून को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। विधानसभा की कार्यप्रणाली के विशेषज्ञ और पूर्व विधायक विभिन्न सत्रों का संचालन करेंगे।
राज्य विधानसभा का सत्र 18 जून से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।