जुलाई 6, 2026 7:33 अपराह्न

printer

जनजातीय अनुसंधान संस्थानों को सुदृढ़ बनाने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का होगा आयोजन

जनजातीय कार्य मंत्रालय कल से ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर में जनजातीय अनुसंधान संस्थानों को सुदृढ़ बनाने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे, जिसमें लगभग 200 प्रतिभागी शामिल होंगे।

इस अवसर पर, जनजातीय कार्य मंत्रालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ट्राइबएक्स का शुभारंभ होगा, यह पहला डिजिटल शिक्षण मंच है, जो जनजातीय कला, संस्कृति, भाषाओं, पारंपरिक ज्ञान और कौशल विकास के लिए समर्पित होगा।

कार्यशाला का उद्देश्य देश भर में जनजातीय अनुसंधान संस्थानों के कामकाज की समीक्षा करना और उन्हें ज्ञान संस्थानों, सांस्कृतिक संसाधन केंद्रों और जनजातीय विकास के लिए नीतिगत सहायता केंद्रों में परिवर्तित करने के लिए एक व्यापक कार्यसूची विकसित करना है।