जून 25, 2026 9:51 पूर्वाह्न

printer

पंजाब में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान आज से शुरू

पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत आज से होगी। यह अभियान 24 जुलाई तक चलेगा। राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन इस वर्ष एक अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची तीन अगस्त को प्रकाशित होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पंजाब के 1.84 करोड़ मतदाताओं में से 86% से अधिक का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का सत्यापन अभी नहीं हुआ है, उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएंगे। सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहेंगे।