जुलाई 31, 2026 7:40 पूर्वाह्न

printer

नीति आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी के नेतृत्व में एक दल आधिकारिक दौरे पर पुद्दुचेरी पहुंचा

नीति आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी के नेतृत्व में नीति आयोग का एक दल आधिकारिक दौरे पर पुद्दुचेरी पहुंचा। यह दौरा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ नीति आयोग के लगातार संवाद का हिस्सा है। दल, पुद्दुचेरी में विकास के प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति, सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयासों और समावेशी तथा टिकाऊ विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेगा।