जून 19, 2026 1:23 अपराह्न

printer

मणिपुर में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों का व्यापक तलाशी अभियान जारी

मणिपुर में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों का व्यापक तलाशी अभियान जारी है। इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने विभिन्न भूमिगत संगठनों के दस सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया और एक अपहृत व्यक्ति को सफलतापूर्वक रिहा करा लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इम्फाल पूर्व जिले से कई स्थानों पर हथगोले लगाने में शामिल केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और कल जबरन वसूली में इस्तेमाल श्रवाहन बरामद किया गया। जबरन वसूली और हथियारों की अवैध आपूर्ति में शामिल केसीपी (एमएफएल) के चार अन्य सक्रिय सदस्यों को कल काकचिंग जिले के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।    इसके अतिरिक्त, सुरक्षा बलों ने 16 और 17 जून 2026 को इम्फाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों से आरपीएफ/पीएलए और केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक-एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने कल मोरेह गेट नंबर 1 क्षेत्र से एक पचास वर्षीय व्यक्ति को छुड़ाया, जिसे कथित तौर पर पीएसएच के संदिग्ध सदस्यों ने अगवा कर लिया था। बाद में उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।