जून 3, 2026 10:29 अपराह्न

printer

मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत की पुष्टि; कई विदेशी नागरिक शामिल

मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने की घटना घटी। इस घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमें तेजी से मौके पर पहुंचीं और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। 40 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।