आंध्र प्रदेश के मरकापुरम ज़िले में आज सुबह कम्भम के पास, एक सडक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना खाद से लदे एक ट्रक के ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारने से हुई। सभी पीड़ित गिद्दलुर के रहने वाले थे और एक शादी में शामिल होने के लिए कम्भम जा रहे थे। इन लोगों के पूजा के लिए विनायक मंदिर के पास रुकने के समय यह हादसा हुआ। तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हुई। घायलों को गिद्दलुर और कम्भम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
News On AIR | जुलाई 3, 2026 8:34 पूर्वाह्न
आंध्र प्रदेश के मरकापुरम ज़िले में कम्भम के पास सडक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत