नागालैंड में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण के अंतर्गत 38 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाग्यश्री बनायत ने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारियों ने गणना के आधार पर सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया है। निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक हजार दो सौ से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को युक्तिकरण के लिए चिन्हित किया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारियों की सिफारिशों और राजनीतिक दलों से परामर्श के बाद, निर्वाचन आयोग की स्वीकृति से 38 नए मतदान केंद्र बनाए गए। इस वृद्धि के साथ, नागालैंड में अब कुल दो हजार तीन सौ 99 मतदान केंद्र हो गए हैं।
News On AIR | सितम्बर 18, 2026 8:23 अपराह्न
नागालैंड में जारी मतदाता सूची के SIR के तीसरे चरण के अंतर्गत 38 नए मतदान केंद्र बनाए गए