29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन आज जयपुर में शुरू हो रहा है। दो दिन का यह सम्मेलन राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राजस्थान सरकार ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया है।
इस वर्ष सम्मेलन का विषय है “विकसित भारत 2047: एआई-सक्षम, डेटा-संचालित और सुरक्षित डिजिटल प्रशासन”। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा और राजस्थान सरकार की कई डिजिटल शासन पहल और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
सम्मेलन के दूसरे दिन राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।