जुलाई 3, 2026 7:26 पूर्वाह्न

printer

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में 27 लोग मारे गए

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में 27 लोग मारे गए और 90 लोग घायल हो गए। कीव में 30 स्थानों पर मुख्य रूप से आवासीय भवन और नागरिक सुविधाओं  को नुकसान हुआ। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार रात को हुई यह घातक बमबारी यूक्रेन की ओर से रूस में नागरिक ठिकानों पर किए गए लंबी दूरी के हमलों के जवाब में थी। रूस पर किए जा रहे लगातार हमलों को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने 40 दिनों का ताबड़तोड़ हमला बताया है। इन हमलों में मुख्य रूप से तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। इसके कारण यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने के चार साल से अधिक समय बाद रूस में ईंधन संकट पैदा हो गया है।