जुलाई 11, 2026 6:52 पूर्वाह्न

printer

कोयला ब्लॉकों की नीलामी के 15वें चरण में 8 ब्लॉकों के लिए प्राप्त हुई 21 बोलियां

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी के 15वें चरण तथा 13वें और 14वें चरण के दूसरे प्रयास के लिए प्राप्त बोलियां खोल दी हैं। मंत्रालय के अनुसार, 23 कोयला ब्लॉकों में से 8 के लिए कुल 21 बोलियां प्राप्त हुई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इस नीलामी प्रक्रिया में 16 कंपनियों ने भाग लिया, जो वाणिज्यिक कोयला खनन में उद्योगों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।