मई 26, 2026 1:37 अपराह्न

printer

सेमीकंडक्टर इंडिया कार्यक्रम के तहत 12 निर्माण और पैकेजिंग परियोजनाओं को मंजूरी

सरकार देश में एक मजबूत, भरोसेमंद और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने के लिए कई महत्‍वपूर्ण पहल कर रही है। सेमीकंडक्टर इंडिया कार्यक्रम के तहत निर्माण और पैकेजिंग की 12 परियोजनाओं के साथ-साथ 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है।
 
निवेशकों का विश्वास बढ़ाने और उनकी चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने निवेशक सहायता नामक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। यह पोर्टल भारत में निवेश करने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए सरकारी योजनाओं, नीतियों, सेमीकंडक्टर इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं और नियामक आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी प्रदान करता है। इस पोर्टल को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की वेबसाइट के माध्‍यम से देखा जा सकता है।