मई 16, 2026 10:05 अपराह्न

printer

हरियाणा: सभी विभागों को सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग करने का निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को सरकारी वाहनों का सीमित उपयोग सुनिश्चित करने और ईंधन बचत उपायों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। यह निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान के बाद आया है।

राज्य लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अपने निजी काफिले से पायलट वाहन को हटा दिया है। लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग से नौ वाहन और लोक निर्माण विभाग, भवन और सड़क शाखा से आठ वाहन तत्काल वापस लेने के आदेश जारी किए गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला