जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी यात्रा की तैयारियों के अंतर्गत सुरक्षा बलों ने जम्मू स्थित अमरनाथ बेस कैंप में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड-एनएसजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह-एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से बेस कैंप परिसर में तलाशी और सुरक्षा अभियान चलाया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य परिचालन तैयारियों का आकलन करना, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना और वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे का त्वरित जवाब सुनिश्चित करना था।
News On AIR | जून 23, 2026 6:17 अपराह्न
सुरक्षा बलों ने जम्मू स्थित अमरनाथ बेस कैंप में किया मॉक ड्रिल