मई 25, 2026 8:06 अपराह्न

printer

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की मेट्रो मंडे पहल के तहत अपने आवास से दिल्ली सचिवालय तक मेट्रो और डीटीसी बस से यात्रा की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सरकार की मेट्रो मंडे पहल के अंतर्गत अपने आवास से दिल्ली सचिवालय तक मेट्रो और डीटीसी बस से यात्रा की। श्रीमती गुप्ता ने नागरिकों से साझा और टिकाऊ परिवहन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, ईंधन संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देना है।

श्रीमति गुप्‍ता ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल व्‍यक्तिगत सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्‍कि ये राष्‍ट्र हित से भी जुडा विषय है। उन्‍होंने बताया कि अगर अधिक से अधिक नागरिक सार्वजनिक परिवहन अपनाते हैं तो इससे सडकों पर वाहनों का दबान कम होने के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होगा।

श्रीमति गुप्‍ता ने कहा कि प्रत्‍येक मेट्रो और बस यात्रा ईंधन की बचत, कार्बन उत्‍सर्जन में कमी और बेहतर शहरी जीवन के निर्माण में योगदान देती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला