दिल्ली सचिवालय में आज सिक्किम दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेश और देशवासियों को सिक्किम दिवस की शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि सिक्किम प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमालय की गोद में स्थित यह राज्य जैविक खेती को पूर्ण रूप से अपनाने वाला देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य है, जिसने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे राष्ट्र को नई दिशा दी है।
कार्यक्रम में सिक्किम के लोक नृत्य सिंघी छाम, खम्पा, तामांग सेलो, मास्क डांस की प्रस्तुति ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध किया। साथ ही, इस आयोजन में सिक्किम की लोक संस्कृति, परंपराओं और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया।