जनवरी 16, 2026 7:30 अपराह्न

printer

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में जीत पर बीजेपी ने महाराष्ट्र की जनता का आभार जताया

भारतीय जनता पार्टी ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जनता ने देखा है कि भाजपा और गठबंधन पार्टी महायुति ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका-बीएमसी चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि केरल नगर निगम चुनावों में भाजपा ने तिरुवनंतपुरम में पहली बार बहुमत हासिल किया था और आज बीएमसी चुनावों में उसे अभूतपूर्व जीत मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि आज महाराष्ट्र के नगर निगमों में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की नीतियों, उनके राष्ट्रवाद और विकसित भारत के उनके दृष्टिकोण का समर्थन किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला