अगस्त 23, 2026 11:25 पूर्वाह्न

printer

कोच पुलेला गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में गायत्री-त्रीसा की जीत पर खुशी जताई

कोच पुलेला गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली द्वारा जीते गए ऐतिहासिक कांस्य पदक पर खुशी जताई है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में गोपीचंद ने इस शानदार उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा की और कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस जोड़ी ने एक साथ खेलते हुए काफी प्रगति की है। उन्होंने नई दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सरकार, बैडमिंटन एसोसिएशन और भारतीय खेल प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।