फ़रवरी 6, 2026 10:19 पूर्वाह्न

printer

वेनेजुएला: सैकड़ों विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हो सकती है रिहाई

वेनेजुएला में राजनीतिक कारणों से हिरासत में लिए गए सैकड़ों विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की रिहाई हो सकती है। कल कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने इस सिलसिले में एक विधेयक पेश किया। विपक्ष और मानवाधिकार संगठन इस तरह की माफी की मांग करते रहे हैं जिन्हें अमरीका का भी समर्थन प्राप्त है।