वीर चोटरानी और वेलवन सेंथिलकुमार पीएसए बुडापेस्ट स्क्वैश ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वीर ने क्वार्टरफाइनल में मिस्र के मोहम्मद अल शेरबिनी को 3-1 से हराया, जबकि वेलवन सेंथिलकुमार ने कल मलेशिया के ऐन योव एनजी को 3-0 से मात दी। ये दोनों भारतीय खिलाड़ी आज सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।
News On AIR | अगस्त 27, 2026 6:09 पूर्वाह्न
वीर चोटरानी और वेलवन सेंथिलकुमार पीएसए बुडापेस्ट स्क्वैश ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे